Khet Talab Yojana 2022(खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2022): किसान को खेती करने के लिए सबसे अधिक जल की जरूरत होती हैं। आज के समय में लोग अपने खेतो की सिंचाई करने के लिए बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल और समर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई लोग इंजन आदि के द्वारा भी खेत की सिंचाई की जाती हैं।
ये भी पढ़ें:
- बोलकर अनुवाद कैसे करें? किसी भी भाषा में अनुवाद या ट्रांसलेट कैसे करें?
- Eye Flu kaise hota hai? – आई फ्लू से कैसे बचें और कैसे ठीक करें?
- 25+ Paise kamane wala apps| जानें 25+ पैसे कमाने वाला ऐप्स जिससे आप रोजाना ₹1000 तक कमा सकते हैं
- सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी 2023 में, Govt Job कैसे पाये – 10 Best Tips
- 12वीं के बाद कलेक्टर कैसे बनें | 12th ke baad Collector kaise bane 2023 Mein?
जहां पर सिंचाई की जाती हैं। वहां का जल स्तर काफी नीचे चला गया हैं। इसके अलावा किसान को अपनी फसल में पानी देने के लिए अधिक पैसा भी देना होता हैं। इन सभी परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में खेत तालाब योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के तहत किसान के खेत की एक तरफ की भूमि को तालाब के रूप में बनाया जाएगा। तालाब बनाने में आने वाली लागत सरकार देगी।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको खेत तालाब योजना क्या हैं? (Khet Talab Yojana 2022) खेत तालाब योजना का मुख्य उद्देश्य क्या हैं ? खेत तालाब योजना के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए? खेत तालाब के लिए आवेदन कैसे करें? आपके इन सभी प्रश्नों की जानकारी इस लेख में जानने को मिलेगे। इसके लिए लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
- BGMI Redeem Code Today (Friday, 22nd September 2023) 100% Working | Battle Ground Mobile India Redeem Code – बीजीएमआई रिडीम कोड टुडे
- Dream11 se Paise Kaise Kamaye | ड्रीम 11 क्या है, कैसे खेले और कैसे जीते पूरी जानकारी
- Fortnite Redeem Code Today Friday, 22nd September 2023: यहाँ प्राप्त करें आज का फोर्टनाईट रिडीम कोड टुडे
- Free Fire ID Unban kaise kare? | How to UNBAN Free Fire ID?
- Free Fire Max Redeem Code Today (Friday, 22nd September 2023): आज का फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड, जानें कैसे करें रीडीम?
खेत तालाब योजना 2022
Khet Talab Yojana 2022: इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार में वर्ष 2013 में हुई थी। लेकिन कुछ दिनों के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया था। वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी ने खेत तालाब योजना की दोबारा शुरुआत कर दी हैं। राज्य सरकार की इस योजना के माध्यम से किसानों के खेत की एक तरफ की भूमि को तालाब के रूप में बना दिया जाएगा। तालाब को बनाने के लिए अनुदान सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
लेकिन इसमें आपको सिर्फ 50% का ही अनुदान सरकार देगी। सरकार की इस योजना से बहुत से लोग मछली पालन का व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना से भू जल के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। खेत तालाब योजना से किसानों को ट्यूबवेल का अधिक भार भी नही उठाना पड़ेगा। यदि आप भी खेती करने के लिए ट्यूबवेल से सिंचाई करते हैं तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
खेत तालाब योजना से कितनी राशि मिलेगी।
यूपी राज्य सरकार खेत तालाब योजना के लिए आवेदक को 50% का भुगतान करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे, की यदि आप छोटा तालाब बनाने जा रहे है तो इसमें 10,5000 रुपए तक का खर्चा आता हैं। इस आधार पर सरकार आवेदक व्यक्ति को 52500 रुपए राशि का भुगतान करेगी।
वही यदि आप अपने खेत में बड़ा तालाब बनवाना चाहते है तो इसके लिए कुल 228400 रुपए के बीच में खर्चा आता हैं। इस आधार पर सरकार आपको 114200 रुपए का भुगतान करेगी। तालाब से अन्य किसी खेत तक पानी को ले जाने के लिए प्लास्टिक लाइनिंग करनी होती हैं। जिसके लिए सरकार व्यक्ति को 75000 रुपए की अधिक राशि प्रदान करेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, की उत्तर प्रदेश राज्य में करीब 2000 से भी अधिक खेत तालाब योजना के द्वारा निर्माण किया जा चुका हैं। राज्य सरकार इस समय 3300 नए तालाब बनाने का कार्य करवा रही हैं। यूपी के झांसी, उज्जैन, महोबा, ललितपुर आदि जिलों में तालाब बना दिए गए हैं। राज्य सरकार की इस योजना के आ जाने से किसानों को अपने खेतो की सिंचाई के लिए अधिक पैसे का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
तालाब का आकार
खेत तालाब योजना के माध्यम से राज्य सरकार तालाब के निर्माण के लिए 50% अनुदान राशि देगी। इसके लिए तलाब का आकार निम्न माप दंडो में होनी चाहिए।
- बड़ा तालाब होने पर : 35×30×3 मीटर
- छोटा तालाब का आकार : 22×20×3 मीटर
खेत तालाब योजना के कार्य के प्रकार
राज्य सरकार ने इस योजना को दो भागों में बांट दिया हैं। जिसको फेस 1 और फेस 2 के नाम से जानते हैं। सबसे पहले हम फेस 1 के बारे में जान लेते हैं।
- बोलकर अनुवाद कैसे करें? किसी भी भाषा में अनुवाद या ट्रांसलेट कैसे करें?
- Unicode to Kruti Dev Converter Online | Convert Kruti Dev ↔ Unicode
- मेरा जन्मदिन कब है? | Mera Janmdin Kab hai ?
- टाइम कितना हो रहा है ? | Time Kitna Ho Raha Hai India Mein – Time Right Now
- Aaj kitni tarikh hai | आज कितनी तारीख है? | कौन सा महीना है?
फेस 1
योजना के लॉन्च होने के बाद सबसे पहले बुंदेलखंड जिले से इसकी शिरात की गई थी। इस जिले में करीब अभी तक 2000 से अधिक तालाबों का निर्माण किया जा चुका हैं। इन 2000 से अधिक तालाबों को बनाने के लिए सरकार ने 12.20 करोड़ रुपए को खर्च किया हैं।
इस योजना के आ जाने से यहां के किसान को पानी की सिंचाई के लिए अधिक पैसे खर्च नही करने पड़ते हैं। राज्य की खेत तालाब योजना से किसानों की आय में भी वृद्धि होने लगी हैं। बुंदेलखंड जिले में इस योजना का अच्छा मानते हुए, सरकार ने अब ने जिले में भी लागू करने की तैयारी कर रही हैं।
फेस 2
खेत तालाब योजना के दूसरे फेस में बुंदेलखंड जिले के आस पास के लगभग 44 जिलों में खेत तालाब योजना को शुरू किया गया हैं। जिसमे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक करीब 3084 तालाबों का निर्माण किया जा चुका हैं। इन तालाबों के निर्माण में सरकार ने अभी तक कुल 27.88 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
खेत तालाब योजना से किसानों को लाभ
योगी सरकार ने इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सशक्त बनाने का निर्णय लिया है। खेत तालाब योजना से तालाब के द्वारा वह अपने खेतों की अच्छी प्रकार से सिंचाई कर सकता हैं। खेत की सिंचाई करने के अलावा कही प्रकार के नए व्यवसाय भी शुरू कर सकता हैं। जैसे की मछली पालन, सिंघाड़ा की खेती आदि अन्य व्यवसाय करने में मदद मिलेगी। सरकार की इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसान को फसल की सिंचाई करने के लिए अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने होगे।
खेत तालाब योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
राज्य सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो के खेतो में तालाब को बनवाकर उनकी खेती के लिए सिचाई की व्यवस्था करना हैं। ऐसे बहुत सी फसल की जाती हैं। जिसमे अधिक सिंचाई की जरूरत होती हैं। इस कारण से आस पास के क्षेत्र में पानी का जल स्तर काफी नीचे चला जाता हैं।
खेतों की सिंचाई करने के लिए किसानों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सरकार की इस योजना के अपने खेतों में तलाब का निर्माण करवा कर सरकार से 50% तक अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य के किसान अपने तलाब में बारिश के पानी को एकत्र करके उस पानी को खेतों की सिंचाई करने के लिए कर सकते हैं।
खेत तालाब योजना से लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार की खेत तालाब योजना आने से किसानो को अधिक लाभ होने वाला हैं। आप इस योजना से निम्न लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की इस योजना का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को ही दिया जाएगा।
- सरकार की इस योजना से जल को अधिक से अधिक संरक्षित किया जा सकता हैं।
- खेत तालाब योजना से खेतों में बने हुए तालाब में बारिश के पानी को एकत्र करके उसे खेतो में सिंचाई करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
- इससे पहले भी इस योजना की शुरुआत की जा चुकी है, लेकिन किन्ही कारण से बीच में बंद कर दिया गया था।
- 2022 में मुख्यमंत्री योगी ने इस योजना को दोबारा शुरू कर दिया हैं। इसके लिए योगी सरकार ने 500000 का बजट भी पास कर दिया हैं।
- खेत तालाब योजना का लाभ लेने के लिए आपको कही भी जाने की जरूरत नहीं हैं। आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- सरकार की इस योजना से खेती की सिंचाई करने में आसानी होगी।
- सभी किसान अपनी फसल की सिंचाई ट्यूबवेल के द्वारा करते हैं। इस कारण से दिन प्रतिदिन जल का स्तर लगतार नीचे जा रहा हैं। सरकार की इस योजना से जल का संरक्षद भी हो जायेगा।
उत्तर प्रदेश के खेत तालाब योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता
- आवेदन करने वाला किसान उत्तर प्रदेश राज्य का मुख्य निवासी होना चाहिए।
- किसी भी जाति वर्ग के लोग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाला किसान अन्य किसी तालाब योजना का लाभ न प्राप्त कर रहा हो।
खेत तालाब योजना में आवेदन करने के लिए डॉक्युमेंट्स
योजना का लाभ लेने के लिए आपको नीचे बताए गए सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए। जिससे आप राज्य सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके।
- आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता संख्या
- जमीन से संबंधित कागज
- पहचान पत्र
खेत तालाब योजना के लिए आवेदन कैसे करे
खेत तालाब योजना में आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आप निम्न तरीके से अपने आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको कृषि विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर कही सारे ऑप्शन देखने को मिलते हैं।
- यहां पर आपको मुद्रा एवम जल संरक्षण वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया ऑप्शन राज्य प्रायोजित दिखाई पड़ेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- आपके सामने खेत तालाब योजना का फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको सबसे पहले Registraion करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगिन करने बाद सारी जानकारी देनी होगी।
- आवदेन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को डालने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
इस तरह आपका खेत तालाब योजना में आवेदन हो जाएगा। आप आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट को निकाल के रख ले।
खेत तालाब योजना पूरी जानकारी
यह भी पढ़े:
- E-SHRAM CARD: जानें इ श्रम कार्ड क्या है अथवा e-Shram card कैसे बनाये?
- प्रधानमंत्री आवास योजना 2021 की नई लिस्ट कैसे देखें? | PMAY New list 2021
- Bihar MVPY Yojana: MVPY Registration, Login, Status | बिहार वृद्धजन पेंशन योजना 2021
- UP Free Laptop Yojana Apply Online: यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
FAQ’s Related To Khet Talab Yojana 2022
खेत तालाब योजना उत्तर प्रदेश 2022 क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खेत तालाब योजना के माध्यम से राज्य में नए खेत तालाब का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके माध्यम से किसान वर्ग के लोगों को सिंचाई करने में और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
खेत तालाब योजना की शुरुआत कब हुई?
उत्तर प्रदेश में खेत तालाब योजना की शुरुआत साल 2013 में की गई है।
खेत तालाब योजना के माध्यम से कितने नए तालाबों का निर्माण किया जाएगा?
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा खेत तालाब योजना के माध्यम से 3300 नए तालाब के निर्माण का उद्देश्य लिया गया है।
खेत तालाब योजना में अब तक कितने पैसे खर्च किए जा चुके हैं?
सरकार के द्वारा शुरू की गई खेत तालाब योजना के माध्यम से अब तक 27.84 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं
निष्कर्ष
दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपको खेत तालाब योजना क्या हैं?(Khet Talab Yojana 2022) इससे लाभ और आवेदन करने की क्या प्रक्रिया होती हैं। सभी जानकारी लेख में दी हैं। आशा करता हु यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।