Bageshwar Dham– जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे देश में कई सिद्ध धाम मौजूद है, जहां पर श्रद्धा से भरपूर देशवासी दर्शनों के लिए जाया करते है। ऐसे धाम पर जाकर सभी श्रद्धालु अपनी समस्याओं से मुक्ति पाते है। अब इन्हीं धाम में से एक दिव्य दरबार बागेश्वर धाम सरकार भी है, जहां पर हर रोज लाखो की संख्या में लोग जाया करते है।
ये भी पढ़ें:
- बोलकर अनुवाद कैसे करें? किसी भी भाषा में अनुवाद या ट्रांसलेट कैसे करें?
- Eye Flu kaise hota hai? – आई फ्लू से कैसे बचें और कैसे ठीक करें?
- 25+ Paise kamane wala apps| जानें 25+ पैसे कमाने वाला ऐप्स जिससे आप रोजाना ₹1000 तक कमा सकते हैं
- सरकारी नौकरी कैसे मिलेगी 2023 में, Govt Job कैसे पाये – 10 Best Tips
- 12वीं के बाद कलेक्टर कैसे बनें | 12th ke baad Collector kaise bane 2023 Mein?
दरअसल, सरल शब्दों में समझा जाए तो इसे सुप्रसिद्ध धाम भगवान बालाजी मतलब हनुमान जी का मंदिर माना जाता है। ये मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है। यहां पर बड़ी भीड़ में लोग अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए आते है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां पर कई समस्याओं से छुटकारा प्राप्त हो जाता है।
तो क्या आप भी बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर के बारे में हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको हमारे आज के लेख को पूरा पढ़ने की आवश्यकता होगी। क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।
- BGMI Redeem Code Today (Tuesday, 21st November 2023) 100% Working | Battle Ground Mobile India Redeem Code – बीजीएमआई रिडीम कोड टुडे
- Dream11 se Paise Kaise Kamaye | ड्रीम 11 क्या है, कैसे खेले और कैसे जीते पूरी जानकारी
- Fortnite Redeem Code Today Tuesday, 21st November 2023: यहाँ प्राप्त करें आज का फोर्टनाईट रिडीम कोड टुडे
- Free Fire ID Unban kaise kare? | How to UNBAN Free Fire ID?
- Free Fire Max Redeem Code Today (Tuesday, 21st November 2023): आज का फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड, जानें कैसे करें रीडीम?
बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर | Bageshwar Dham Sarkar
बागेश्वर धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इसे बहुत ही पवित्र धार्मिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर दर्शन के लिए व्यक्ति कई मिलों का यात्रा निश्चित करके आया करते है। इस स्थल पर हनुमान जी के एक और स्वरूप जिनको हम मुख्य तौर पर श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के नाम से जानते है।
इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यहां पर खुद महाराज श्री धर्मेंद्र शास्त्री जी विराजमान है। दरअसल, महाराज श्री धर्मेंद्र शास्त्री जी अपने यहां आए श्रद्धालुओं की परेशानी को सुनते है और उसका निदान करते हैं। हालांकि, कई श्रद्धालु इनकी कथा सुनने के लिए किसी कारणवर्ष नही पहुंच पाते है।
यदि आप भी इन श्रद्धालुओं में शामिल है, तो आप चाहे तो ऑनलाइन भी अपने मोबाइल, लैपटॉप पर आसानी से इनकी कथा का आनंद उठा सकते हैं। क्योंकि महाराज श्री धर्मेंद्र शास्त्री जी का श्री राम कथा का लाइव प्रसारण किया जाता है। यही वजह है की लोग वहां पहुंच नहीं पाते तो घर बैठे ही कथा का आनंद उठाते है।
बागेश्वर धाम कहां स्थित है? | Bageshwar Dham Kahan Sthit Hai
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से कम से कम 35 Km अंदर खजुराहो पन्ना रोड पर स्थिति गंज नाम का छोटा सा कस्बा मौजूद हैं। अब यहां से 3 Km एक दूसरे बड़े गांव जाने के बाद हमें बागेश्वर धाम नजर आता है। यदि आप भी बागेश्वर धाम के लिए घर से निकल चुके हों, तो आप चाहें तो गूगल मैप की मदद से भी काफी आसानी से बागेश्वर धाम सरकार के रास्ते का पता चला सकते हैं।
आपको इसके लिए मुख्य तौर पर गूगल मैप में टाइप करना होगा और यहां पर आपको इसकी सारी डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी। यहां पर आप इसकी लोकेशन सेट करके काफी सरलता से गूगल मैप द्वारा बताए गए रास्ते को फॉलो करते हुए बागेश्वर धाम सरकार पहुंच सकते है। साथ ही अच्छी बात तो यह है कि यहां आपको सड़क के रास्ते के साथ ही साथ वायु मार्ग के रास्ते द्वारा भी बागेश्वर धाम सरकार जा सकते है।
बागेश्वर धाम सरकार का नाम क्या है? | Bageshwar Dham Sarkar Name in Hindi
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से धीरेंद्र शास्त्री विश्व भर में काफी प्रसिद्ध हो चुके है। दरअसल, आज कल न्यूज या हर सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कई बातें किए जा रहे है और इनको लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि ये बाबा सभी के मन की बात जान लेते है। इसके साथ ही चौकाने वाली बात तो यह है कि ये आने वाले व्यक्ति की समस्या को पहले ही जान लेते है और एक कागज में लिख देते है। जिसके बाद ही लोगों से ये उनकी परेशानी के बारे में पूछते है।
Highlight Of Bageshwar Dham Sarkar Chattarpur | बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर
स्थान | बागेश्वर धाम सरकार |
समिति | बागेश्वर धाम जन सेवा समिति |
मंत्र | ओम बागेश्वर नमः |
भगवान का नाम | बालाजी हनुमान जी महाराज |
महाराज का नाम | श्री बागेश्वर बालाजी महाराज |
राज्य | मध्य प्रदेश |
बागेश्वर धाम | Garha, Ganj, Chhatarpur, Padhya pradesh, India 471105 |
जिला | छतरपुर |
यहां जानिए बागेश्वर धाम टोकन और कैसे प्राप्त करें?
क्या आप भी बागेश्वर धाम का दर्शन करना चाहते हैं, यदि हां तो उससे पहले आपको दर्शन के लिए अर्जी लगानी पड़ती है। यदि आपने भी अर्जी लगाई है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। दरअसल, यहां पर प्राप्त होने वाली टोकन उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दर्शन के लिए अर्जी लगाई हो।
- बोलकर अनुवाद कैसे करें? किसी भी भाषा में अनुवाद या ट्रांसलेट कैसे करें?
- Aaj kitni tarikh hai | आज कितनी तारीख है? | कौन सा महीना है?
- Unicode to Kruti Dev Converter Online | Convert Kruti Dev ↔ Unicode
- मेरा जन्मदिन कब है? | Mera Janmdin Kab hai ?
- टाइम कितना हो रहा है ? | Time Kitna Ho Raha Hai India Mein – Time Right Now
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं को यह टोकन मंदिर के कर्मचारियों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको अपना नाम, एड्रेस, फोन नंबर इत्यादि जैसे इंफॉर्मेशन प्रदान करना होता है। दरअसल, बागेश्वर धाम टोकन प्राप्त करने हेतु एक खास दिन का चुनाव करना होता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो महीने की खास डेट को ही लोगों को टोकन दिया जाता है।
वही यदि आप भी अपना अर्जी लगाएं है, तो इस साल वितरित किए जाने वाले टोकन का पता लगाने के लिए आपको बागेश्वर धाम जाना पड़ेगा और महीने के किस दिन टोकन दिया जाएगा इसकी जानकारी प्राप्त करनी होगी। हालांकि, ये सब जानकारी आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके भी प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि अर्जी के लिए जो भी डेट दी गई है आपको उसी दिन बागेश्वर धाम में मौजूद होने की जरूरत होगी। यहां पर पहुंचने के बाद आपको महाराज जी से भेट करवाया जाएगा। महाराज जी से आपको मिल कर अपनी समस्या बताना है और आपको अपनी समस्या का निदान भी काफी जल्द ही मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें:
- Google Mera Naam Kya Hai?
- मोबाइल से पैसे कैसे कमाए
- घर बैठे पैसे कमाने के 17+ आसान तरीके
- 6+ सबसे ज्यादा कमाई वाला बिज़नेस
बागेश्वर महाराज की घर बैठे अर्जी कैसे लगाएं?
यदि आप भी घर बैठे बागेश्वर धाम जाने के लिए अर्जी लगाना चाहते है, तो उसके लिए आपको नीचे में बताएं गए महत्वपूर्ण स्टेप को फॉलो करने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है
- सबसे पहले तो आपको 3 दीपक और कटोरी में गंगाजल लेना होगा, उसके बाद आपको इस मंत्र ॐ बागेश्वराय वीरविराय उम्मफट स्वः का जाप करने की आवश्यकता होती है।
यदि आप ऊपर में बताए गए तरीके को फॉलो न कर पा रहे तो इसका घर बैठे अर्जी लगाने का दूसरा तरीका है। तो चलिए अब बिना समय गवाएं इन तरीकों के स्टेप्स के बारे में जान लेते है। जो कि इस प्रकार है
- आपको घर बैठे अर्जी लगाने के लिए सबसे पहले एक रेड कलर के कपड़े को लेना है और अब उसमे नारियल को बांध लेना है।
- दरअसल, आपको नारियल को लपेटने समय अपने मन में अर्जी बांधने की आवश्यकता होगी।
- फिर आपको बागेश्वर धाम का जाप करते रहना है और लाल कपड़े में लपेटे हुए नारियल को अपने घर के मंदिर में रख देना है।
- जिसके पश्चात आपको ॐ बागेश्वराय नमः का जाप करना है।
- इस तरह काफी आसानी से आप घर बैठे अर्जी लगा सकते हैं।
अर्जी डालने पर रखे इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान
यदि आपने भी बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन के लिए अर्जी डाल दिया है, तो अब आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। जो कि इस प्रकार है
- यदि आपने नारियल को लाल कपड़े के साथ लपेटकर ॐ बागेश्वराय नमः का जाप कर लिया है, तो आपको इसके बाद कई बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
- जैसे कि आपको अर्जी लगाने के बाद मास, लहसुन, मदिरा और प्याज इत्यादि जैसे चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
- इसके साथ ही ध्यान रहें आपको लाल कपड़े में लपेटे नारियल को अपने साथ बागेश्वर धाम पर ले जाना होगा।
- लेकिन यदि आप नहीं ले जा पा रहे तो उसे घर में ही लपेटे हुए छोड़ दे।
ऐसे करें पता की अर्जी स्वीकार हुई या नहीं?
क्या आपने भी बागेश्वर धाम जाने के लिए अर्जी लगा दी है, यदि हां तो अब आपको जरूर यह जानना होगा कि आखिर आपकी अर्जी स्वीकार हुई भी है या नहीं। तो आपको बता दूं कि गुरु जी के माध्यम से यह पता करने का भी तरीका बताया गया है। दरअसल, जिन्होंने अर्जी लगा दी है और उसके बाद सभी बताएं गए चीजों का भी ध्यान का पालन सच्चे मन से कर रहे हैं।
तो ऐसे में यदि महाराज जी ने स्वीकार कर लिया है, तो परिवार के किसी भी मेंबर के सपने में लगातार दो दिन तक बंदर नजर आएगा। यदि आपका घर के सदस्य के साथ भी कुछ ऐसा होता है, तो यह मान लीजिए की आपकी अर्जी स्वीकार हो चुकी है। वही जिन लोगो के साथ ऐसा नहीं होता तो उन्हें दो तीन बार और प्रयास करते रहना चाहिए।
Bageshwar Dham Sarkar Chattarpur कैसे पहुंचें?
यदि आप बागेश्वर धाम के लिए ट्रेन से सफर करना चाहते हैं, तो यदि आप अपने राज्य भोपाल से चलते है, तो यहां पर आपको छतरपुर के चार से पांच ट्रेन आसानी से मिल जाएगा। वही अगर आप दिल्ली में रहते है और वहां से सफर करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको यहां से 1 या 2 ट्रेन मिल जाएगा।
जिसके पश्चात आपको बस या टैक्सी लेनी होगी जो की आपको 33 km खजुराहो पन्ना नाम के स्थान पर पहुंचा देगा। जिसके पश्चात वहां से लगभग 3 km गंज नाम के गांव के अंदर जाना होगा। जिसके बाद आप बागेश्वर धाम पहुंच जाएंगे।
ठहरने की व्यवस्था
यदि बागेश्वर धाम में आपकी अर्जी स्वीकार हो जाती है, तो आपको ठहराने की व्यवस्था के बारे में ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि जानकारी के मुताबिक नगर में कई स्थान पर रैन बसेरा स्थित है, जहां पर आप रुक सकते है। जिसके पश्चात बागेश्वर धाम में आपको सुबह 10 बजे प्रसाद दिया जाएगा और रात के समय 8 बजे भोजन में प्रसाद दिया जाने का प्रबंध किया गया होता है।
FAQ’S Related To Bageshwar Dham
Q1. बागेश्वर धाम जाने में कितने पैसे खर्च होते है?
यदि आप भी बागेश्वर धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको केवल 5 से 6 हजार रूपए तक का बजट लेकर के चलना होगा।
Q2. बागेश्वर धाम का दरबार कब लगता है? | Bageshwar Dham
मंगलवार या शनिवार को बागेश्वर धाम का दरबार लगता है।
निष्कर्ष (Bageshwar Dham)
उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख में मैंने आप सभी को बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद कोई प्रश्न पूछना हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।