X

Computer Me Hindi Typing kaise kare | कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?

Author: Amresh Mishra | 12 महीना पहले

आज के इस पोस्ट में हम आपको Computer me hindi typing kaise kare इसके बारे में जानकारी देने वाले है। जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि इन दिनों हिंदी भाषा को कितना महत्व दिया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों पहले तो सिर्फ English भाषा ही ज्यादा चलन में थी परंतु इन दिनों हिंदी भाषा हमारे देश मे हर जगह पर आगे है।

यदि आप ऑनलाइन दुनिया की बात करे तो आपको india में ज्यादातर ब्लॉग भी हिंदी में ही देखने को मिलेंगे। सिर्फ इतना ही नही इन दिनों तो youtube पर भी लोग ज्यादातर हिंदी भाषा के ही चैनल बना रहे है। इसलिए Hindi Typing की जरूरत आजकल बढ़ गई है।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें. Computer Me Hindi Typing kaise kare

जिस तरह हिंदी भाषा का चलन तेजी से आगे बढ़ रहा है उसी तरह कई लोग अपने वेबसाइट पर भी हिंदी में लिखना चाहते है। यदि हम मोबाइल में हिंदी भाषा को type करना चाहे तो आसानी से hindi keypad का इस्तेमाल करके लिख सकते है।

परंतु जब बात computer में हिंदी टाइपिंग की होती है तब कुछ लोग सोच में पड़ जाते है और सोचने लगते है कि आखिर Computer में हिंदी टाइपिंग कैसे करे, यदि आप भी ऐसा ही सोचते है तो अब आपको ऐसा सोचने की जरूरत नही है। क्योंकि आज हम आपको आपके इस परेशानी का solution बताने जा रहे है। तो चलिए अब जानते है कि आप कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे कर सकते है।

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें? | laptop और Computer me hindi typing kaise kare

कंप्यूटर में हिंदी typing करने के 2 तरीके है जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से हिंदी typing कर सकते है। तो चलिए उन सभी तरीके को हम नीचे बताते है।

1. Google Hindi Input Tool का इस्तेमाल करके हिंदी टाइपिंग करें

इस टूल के मदद से आप अपने कंप्यूटर पर आसानी से हिंदी typing कर सकते है। लेकिन अब आप इस टूल को अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल नही कर सकते है, क्योंकी अब गूगल ने इसे डेटाबेस से डिलीट कर दिया है।

यानी अब आप इसे अपने कंप्यूटर में इनस्टॉल नही कर सकते है, परंतु यदि आपने इस टूल को डिलीट होने से पहले ही अपने कंप्यूटर पर install करके रखा तो आप इसका उपयोग कर सकते है। और यदि आपने इसे install करके नही भी रखा है तो कोई बात नही, क्योंकि हम आपको बताते है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते है। 

यदि आप इस टूल का उपयोग करना चाहते है तो आप इसे दो तरीके से इस्तेमाल कर सकते है, और उन दोनों तरीके को हम नीचे बता रहे है। 

  1. Google Hindi Input Tool का ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते है।  
  2. Google Chrome Browser में इसका एक्सटेंशन Add करके इस्तेमाल कर सकते है।

चलिए अब हम आपको step by step बताते है कि आप google hindi input tool का इस्तेमाल कैसे कर सकते है। सबसे पहले हम आपको ऑनलाइन तरीका बताते है, उसके बाद हम आपको दूसरा तरीका बताएंगे।

  1. सबसे पहले आप google input tool online page पर जाए।
  2. इस पेज पे जाते ही आपको hindi language को सिलेक्ट करना है, और फिर बाद में आप computer keyboard से टाइप करें।

यह तो था ऑनलाइन तरीका, चलिये अब हम आपको एक्सटेंशन को google chrome browser में add कैसे करते है यह बताते है। 

  1. सबसे पहले तो आपको गूगल क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना है, इसके बाद आपको chrome web store में जाकर google input tool सर्च करना है, इसके बाद आपको इसका एक्सटेंशन मिल जाएगा।  एक्सटेंशन के सामने आपको add to chrome लिखकर दिखेगा, उसपर आपको क्लिक करना है। क्लिक करते ही आपके chrome में यह एक्सटेंशन add हो जाएगा।
  1. जैसे ही यह एक्सटेंशन आपके crome ब्राउज़र में install हो जाएगा वैसे ही यह आपको आपके ब्राउज़र के right corner में आइकॉन दिखेगा। इसके बाद आपको उस आइकॉन पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको extension options दिखेगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
  1. जैसे ही आप एक्सटेंशन ऑप्शन पर क्लिक करते है उसके बाद आपके सामने Language Setting का ऑप्शन आएगा। अब आपको इसमे अपनी भाषा को सिलेक्ट करना है। भाषा को सिलेक्ट करने का बाद आप इसका उपयोग करना शुरू कर सकते है।

Computer में हिंदी Typing करने का यह पहला तरीका था। चलिये अब हम आपको हिंदी Typing करने का दूसरा तरीका बताते है।

2. Hindi Fonts का इस्तेमाल करके कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करें

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने का यह दूसरा सबसे आसान तरीका है, और बहुत से लोग इस तरीके का इस्तेमाल भी करते है। परंतु कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें यह नही पता कि आखिर इस तरीके का इस्तेमाल कैसे करते है। यदि आपको भी नही पता कि आखिर hindi fonts का इस्तेमाल करके आप कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग कैसे कर सकते है,

तो कोई बात नही क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आप हिंदी fonts का इस्तेमाल कैसे कर सकते है। नीचे हम आपको step by step जानकारी दे रहे है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से अपने कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग कर सकते है। 

  1. hindi fonts का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको हिंदी फ़ॉन्ट्स पैक को डाउनलोड करना है।  
  1. यह फ़ाइल आपको zip file में मिलेंगी। अब इस zip file को ओपन करने के लिए आपको कोई zip सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना चाहिए। अब आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से zip file को ओपन कर सकते है। अब आप हिंदी फ़ॉन्ट्स पैक फ़ाइल को ओपन करे। 
  1. पैक ओपन करने के बाद आपके सामने सभी हिंदी फ़ॉन्ट्स आ जाएंगे, उन सभी हिंदी फ़ॉन्ट्स को कॉपी कर ले।
  1. अब आपको अपने कंप्यूटर में कंट्रोल पैनल में जाना है और फिर view by में large icon को सिलेक्ट करना है। सिलेक्ट करते ही आपके सामने फ़ॉन्ट्स फोल्डर दिखेगा। फिर आपको इस फोल्डर पर क्लिक करना है।
  1. फोल्डर पर क्लिक करते ही आपके सामने यह फोल्डर ओपन हो जाएगा। अब आपने जो भी hindi fonts copy किये थे वह सभी इस फोल्डर में पेस्ट कर देना है। अब आपका hindi fonts आपके कंप्यूटर में install हो चुका है।
  2. इसके बाद आप कोई भी Text Editor में जाकर हिंदी टाइपिंग कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे की इसके लिए आपके पास Hindi Typing की Knowledge होनी चाहिए।

Computer me Hindi Typing Kaise kare

कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें से जुड़े अन्य सवाल

Computer में हिंदी टाइपिंग कैसे करे?

गूगल हिंदी इनपुट टूल्स और हिंदी फॉण्ट की मदद से आप अपने कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हो।

Computer में हिंदी टाइपिंग करने के लिए कितना चार्ज लगता है?

अगर आप हमारे बताये गए तरीको को फॉलो करते है तो आपको कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।

क्या laptop, pc और computer में हिंदी टाइपिंग करने के अलग अलग तरीके है?

जी नहीं, आप हमारे बताये गए तरीके से laptop, pc पर कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कर सकते हो।

Conclusion

तो आज के इस पोस्ट में हमने आपको laptop और Computer me hindi typing kaise kare इसके दो तरीके बता दिए है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे ताकि और लोगो तक यह जानकारी पहुंच सके।

Share on:

Author: Amresh Mishra

I am Amresh Mishra, owner of My Technical Hindi Website. I am a B.Sc graduate degree holder and 21yrs old young entrepreneur from the City of Patna. By profession, I'm a web designer, computer teacher, google webmaster and SEO optimizer. I have deep knowledge of Google AdSense and I am interested in Blogging.

2 comments on “Computer Me Hindi Typing kaise kare | कंप्यूटर में हिंदी टाइपिंग कैसे करें?”

Leave a Comment