X

Mobile Par Live IPL Commentary Kaise Sune 2022 Me | मोबाइल पर लाइव आईपीएल कमेंटरी कैसे सुने 2022 में

Author: Amresh Mishra | 1 वर्ष पहले

Mobile Par Live IPL Commentary Kaise Sune 2022 Me: आईपीएल का 15 वां सीजन 2022, 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अगर आप मैच के दीवाने हैं, और आपके पास इतना समय नहीं है, कि आप एक जगह बैठ कर आईपीएल का मैच देख सके तो, इसके लिए आप मोबाइल पर लाइव कमेंट्री(Mobile Par Live IPL Commentary) सुन सकते हैं।

इसका तरीका बहुत ही आसान है, जिसके जरिए आप लाइव स्कोर,  विकेट, बॉल इत्यादि सभी प्रकार की जानकारी आराम से ले सकते हैं। अगर आप मोबाइल पर लाइव आईपीएल कमेंट्री सुनना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बने रहें, क्योंकि हम आपको Mobile Par Live IPL Commentary Kaise Sune 2022 Me के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप बहुत ही आराम से लाइव कमेंट्री (Live IPL Commentary) सुन सकते हैं।

Mobile Par Live IPL Commentary Kaise Sune 2022 Me

Mobile Par Live IPL Commentary Kaise Sune 2022 Me | मोबाइल पर लाइव आईपीएल कमेंटरी कैसे सुने 2022 में

आईपीएल का यह सीजन जिसमे व्यक्ति आईपीएल की लाइव कमेंटरी कैसे सुन सकता है। इसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले है। ऐसे तो बहुत सारे तरीके है जिसके माध्यम से आप आईपीएल की लाइव कमेंटरी को सुन सकते है। लेकिन कुछ प्रसिद्ध तरीको के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे जिसमे youtube पर लाइव कमेंटरी कैसे सुने और फेसबुक पर लाइव कमेंटरी कैसे सुने ये भी शामिल है। आइये अब हम आईपीएल लाइव कमेंटरी कैसे सुने इसके बारे में बात सकते है। आइए अब हम बात करते हैं की आईपीएल की लाइव कमेंट्री कैसे सुनें?

आईपीएल पर फ्री कमेंटरी सुनने के लिए 3 तरीको आपको मिल जायेंगे जिनकी मदद से आप फ्री में आईपीएल लाइव कमेंटरी को सुन सकते है ipl लाइव फ्री कमेंटरी सुनने के तरीके नीचे कुछ इस पारकर से दिए गये है।

ऑल इंडिया रेडियो एप्प के माध्यम से आईपीएल लाइव कमेंटरी कैसे सुने? (All India Radio Ke Madhyam Se IPL Live Commentary Kaise Sune?

अगर आप लाइव कमेंट्री सुनना चाहते हैं, तो इसका सबसे सरल और पहला तरीका है, ऑल इंडिया रेडियो इसके जरिए आप बहुत ही आसान तरीके से लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं। यह एक ऐसी ऐप है, जिसके माध्यम से देश में जितने भी क्रिकेट चल रहे हैं, उनके बारे में आप लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा भारत में किया जाता है। आइए इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं, कि आप इसको किस प्रकार डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. ऑल इंडिया रेडियो ऐप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड फोन में प्लेस्टोर पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. डाउनलोड होने के बाद अब आप अपने फोन में इस ऐप को ओपन करें।
  4. आप को ओपन करने के बाद रेट आवर आप (rate our app) या फिर may be later पर क्लिक कर दें।
  5. इसके बाद आपके सामने कई सारे रेडियो के चैनल नजर आएंगे, अगर आप लाइव कमेंट्री सुनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको क्रिकेट कमेंट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  6. इसके बाद आपके सामने लाइव कमेंट्री (Live IPL Commentary) का ऑप्शन शो होगा उस पर क्लिक कर दें।
  7. इसके बाद आपको वहां पर क्रिकेट के सभी प्रकार के मैच नजर आएंगे, आपको जिस भी मैच की लाइव कमेंट्री सुननी है, आप उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  8. ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लाइव कमेंट्री (Live IPL Commentary) शुरू हो जाएगी, इस ऐप के जरिए आप आराम से लाइव आईपीएल कमेंट्री सुन सकते हैं।

इसके अलावा कई अन्य App है, जिनके द्वारा आप लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं, जो कि इस प्रकार है-

  1. इंडिया रेडियो लाइव कमेंट्री एंड न्यूज़ (India Radio Live Commentary And News)
  2. क्रिकेट ग्राउंड लाइन (Cricket Ground Line)
  3. क्रिकबज लाइव क्रिकेट स्कोर्स एंड न्यूज़ (Cricbuzz Live Cricket Score And News)
  4. क्रिकबज लाइव वॉइस कमेंट्री एंड स्कोर बज (Cricbuzz Live Voice Commentary And Score)

यूट्यूब के जरिए लाइव कमेंट्री (Youtube Par IPL Live Commentary Kaise Sune)

जी हां, आप यूट्यूब के जरिए भी लाइव कमेंट्री (Youtube Par IPL Live Commentary) सुन सकते हैं। इसका तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए केवल आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूट्यूब को ओपन कर लेना है, इसके पश्चात सर्च बॉक्स में जाकर टुडे लाइव आईपीएल कमेंट्री इन हिंदी (Today Live IPL Commentary In Hindi) लिख कर आप उस पर सर्च कर देना, इसके बाद आपके सामने कई सारे वीडियो नजर आएंगे लेकिन, आप उस वीडियो पर क्लिक करेंगे जिस पर लाइव चल रहा हो, उसके जरिए आप लाइव स्कोर देख पाएंगे या सुन पाएंगे।

फेसबुक के जरिए लाइव कमेंट्री (Facebook Par IPL Live Commentary Kaise Sune)

आजकल की टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा आगे निकल गई है कि आप किसी पर भी लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं, क्योंकि यह बहुत ही आसान हो गया है। ऐसे में आज कल फेसबुक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जी हां, आप फेसबुक के माध्यम से भी फेसबुक की लाइव कमेंट्री (Facebook Par IPL Live Commentary) सुन सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले फेसबुक ऐप्प को ओपन करना होगा, उसके बाद वहां पर सर्च ऑप्शन पर जाकर टुडे लाइव आईपीएल कमेंट्री इन हिंदी (Today Live IPL Commentary In Hindi) लिखकर सर्च के बटन पर क्लिक कर दें, इसके बाद आपके सामने सारे वीडियो नजर आएंगे लेकिन, जिस पर लाइव का सेक्शन चल रहा हो, उस पर क्लिक करके आप लाइव स्कोर जान सकते हैं।

यह भी पढ़े:

FAQ Related To IPL Live Commentary In Hindi

क्या रेडियो पर आईपीएल की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है?

जी हां, आप रेडियो पर आईपीएल की लाइव कमेंट्री आराम से सुन सकते हैं।

अगर मोबाइल पर लाइव कमेंट्री सुनना चाहते हैं तो उसके लिए बेस्ट ऐप कौन सी है?

अगर आप मोबाइल पर लाइव कमेंट्री सुनना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑल इंडिया रेडियो सबसे बेस्ट ऐप मानी जाती है।

अन्य और कौन सी ऐप है जिसके द्वारा लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है?

ऑल इंडिया रेडियो एप के अलावा यूट्यूब और फेसबुक के द्वारा भी आईपीएल की लाइव कमेंट्री सुनी जा सकती है।

Mobile Par Live IPL Commentary सुनने के लिए सबसे फैमस एप्प कौनसा है?

मोबाइल पर लाइव कमेंटरी सुनने के लिए सबसे फेमस एप्प All India radio apk है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Mobile Par Live IPL Commentary Kaise Sune 2022 Me किस प्रकार सुन सकते हैं, इस बारे में पूरी जानकारी दी है। अब आपको लाइव स्कोर सुनने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। क्योंकि, इंटरनेट के जरिए आप लाइव कमेंट्री कहीं पर भी और कैसे भी सुन सकते हैं। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई तो, इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।

Share on:

Author: Amresh Mishra

I am Amresh Mishra, owner of My Technical Hindi Website. I am a B.Sc graduate degree holder and 21yrs old young entrepreneur from the City of Patna. By profession, I'm a web designer, computer teacher, google webmaster and SEO optimizer. I have deep knowledge of Google AdSense and I am interested in Blogging.

Leave a Comment