X

What Is A Collective Noun | समूहवाचक संज्ञा क्या है? प्रकार और उदाहरण।

Author: Amresh Mishra | 1 वर्ष पहले

What Is A Collective Noun : हमारे भारत देश की राष्ट्रीय भाषा है हिंदी और हिंदी व्याकरण हिंदी भाषा का अध्ययन करने का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है। हिंदी व्याकरण में संज्ञा के अनेक प्रकार है और उन्हीं प्रकारों में से समूहवाचक संज्ञा की भी अहम भूमिका है।
हिंदी व्याकरण का ही एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है समूहवाचक संज्ञा।

हिंदी व्याकरण हिन्दी भाषा के अध्ययन का बहुत महत्वपूर्ण भाग है। हिंदी भाषा को शुद्ध रूप में लिखने और बोलने संबंधी नियमों का बोध कराने वाला एक शास्त्र बोल सकते है। हिन्दी विषय में व्याकरण वो विद्या है जिसके द्वारा हम किसी भाषा का शुद्ध रुप बोलना, लिखना व समझना आसानी से सीखते है।

सरल भाषा में समझे तो भाषा के इन नियमों को एक साथ जिस शास्त्र के अंर्तगत अध्ययन किया जाता हैं वह हिन्दी व्याकरण है। व्याकरण भाषा के नियमों का संकलन और विश्लेषण करता हैं। तो इसी हिंदी व्याकरण के विषय की कड़ी में हम आगे बढ़ते हैं, और समझते हैं। What Is A Collective Noun, समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा प्रकार एवं उदाहरण के बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

What Is A Collective Noun
What Is A Collective Noun

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा | Definition of Collective noun

What Is A Collective Noun : जिन संज्ञा शब्दों से एक ही जाति की वस्तुओं के समूह का बोध होता है, या जिन शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समुह का बौध होता है,उन शब्दों को समूहवाचक संज्ञा करते हैं,समूहवाचक संज्ञा को समुहदाय वाचक संज्ञा भी कह सकते हैं।
जैसे:-

सभा, गिरोह, कक्षा, भीड़, मेला, सम्मेलन, दल, झुंड, गुच्छा, सेना, पुस्कालय, टीम आदि, ये सभी शब्द हमको एक समुह होने का बोध करा रहे हैं।

समूहवाचक संज्ञा की व्याख्या

What Is A Collective Noun : समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत वह आते हैं, जैसे कई लोग एक साथ एक जगह पर खड़े हैं या एसे बोल सकते हैं कि एकत्रित है या कोई कई लोग समूह बनाकर खड़े हैं।
तो इसमें एक व्यक्ति नहीं है। इसमें बोला गया है कि बहुत सारे व्यक्ति समूह बनाकर खड़े हैं, तो यह समूहवाचक संज्ञा है। मतलब वहां पर कोई एक अकेला आदमी नहीं खड़ा है, वहां पर 5, 10, 15, 20 लोग एक साथ खड़े हैं, एक झुंड में खड़े हैं, एक समूह बनाकर खड़े हैं, तो यह समूहवाचक संज्ञा हैं।

इसी तरह बोल सकते हैं कि कहीं एक खेत में गायें घास चर रही है, बहुत सारी गाये एकत्रित है। तो इसमें भी समूहवाचक संज्ञा का ही बोध उत्पन्न हो रहा है, अगर इस वाक्य में ऐसे बोला गया होता कि वहां पर गाय घास चर रही है, तो इसमें समूह वाचक का बोध नहीं होता क्योंकि वहां पर गाय अकेली घास चर रही हैं।

तो सीधी सी बात है जहां एक झुंड होता है जहां बहुवचन होता है जंहा पर किसी व्यक्तियों, प्राणियों या किसी वस्तुओं का ज्यादा मात्रा में, या अधिक एकत्रित होते है, वहां पर समूहवाचक संज्ञा का प्रयोग होता है।

इसी तरह हम किसी अंगूर के गुच्छे को देख लेते हैं, उस अंगूर के गुच्छे में बहुत सारे अंगूर लगे हुए होते हैं तो वह गुच्छा भी समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत ही आता है, अगर उन गुच्छे में से हम एक दो अंगूर निकालकर बोलते हैं कि यह समूहवाचक संज्ञा है, नहीं वह समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत नहीं आएंगे क्योंकि वह एक अलग हो गया अब उसको हम गिन सकते हैं कि यह एक अंगूर है और गुच्छे में जो अंगूर है वह बहुत ज्यादा मात्रा में है इसलिए वह गुच्छा समूहवाचक संज्ञा हैं।

इसी तरह हम कोई एक सम्मेलन को ही ले लेते हैं। “सम्मेलन” शब्द से ही पता चलता है कि इसमें समूहवाचक संज्ञा का बोध हो रहा है। जहां सम्मेलन होता है वहां कोई एक आदमी नहीं होता है सम्मेलन में बहुत सारे लोग एकत्रित होते हैं। इसलिए यहां भी समूहवाचक संज्ञा का प्रयोग होता है।

तो चलिए इसके कुछ अन्य उदाहरण देख लेते है।
जैसे-

(1) मुझे एक किलो आम खरीदने हैं।

निम्नलिखित वाक्य में “किलो” एक समूह का बोध करा रहा हैं इसलिए ये समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण हैं।

(2) आज रेलवे स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ है।

इस वाक्य मे “भीड़” शब्द से लोगों के समूह का बोध हो रहा हैं। इसलिए भीड़ वाक्य भी समूह वाचक संज्ञा के अंर्तगत आता हैं।

(3) हमारा परिवार संयुक्त परिवार है।

निम्नलिखित वाक्य मे “परिवार” शब्द से परिवार के सदस्यों के समूह का बोध हो रहा हैं, इस प्रकार परिवार समूह वाचक संज्ञा है।

(4) पुलिस ने चोरों के गिरोह को दिनदहाड़े पकड़ा।

ऊपर दिए गए वाक्यों में “गिरोह” शब्द से चोरों के समूह का बोध हो रहा है, इसलिए गिरोह समूहवाचक संज्ञा है।

(5) भारतीय सेना सबसे ताकतवर सेना है।

निम्नलिखित वाक्य में “सेना” शब्द से भारतीय सेना के समूह का बहुत मन हो रहा है इसलिए सेना समूहवाचक शब्द है।

(6) मैंने अपनी पत्नी को उसके जन्मदिन पर फूलों का गुलदस्ता दिया।

निम्नलिखित वाक्य में “गुलदस्ता” शब्द से फूलों के एक समूह का बोध उत्पन्न हो रहा है, इसलिए गुलदस्ता समूहवाचक शब्द है।

(7) कल एक बकरी को कुत्तों के झुंड ने चारों तरफ से घेर लिया।

निम्नलिखित वाक्यों में “झुंड” शब्द से कुत्तों के एक झुंड के समूह का बोध उत्पन्न हो रहा है, इसलिए झुंड शब्द समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है।

(8) समाज के प्रति मेरे अच्छे कार्यों को देखते हुए आज सभा में मेरी बहुत प्रशंसा की गई।

निम्नलिखित वाक्य में “सभा” शब्द से लोगों के एक समूह का बोध उत्पन्न हो रहा है, इसलिए सभा समूहवाचक संज्ञा है।

(9) आज हमारी कक्षा चितौड़गढ़ भ्रमण करने जा रही हैं।

निम्नलिखित वाक्यों में “कक्षा” शब्द छात्रों के समूह होने का बोध उत्पन्न करा रहा है, इसलिए कक्षा शब्द समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है।

(10) आज माता रानी के मंदिर में श्रद्धालुओं का जबरदस्त मेला था।

ऊपर दिए गए वाक्य में “मेला” शब्द से श्रद्धालुओं के समूह का बोध उत्पन्न हो रहा है अतः मेला शब्द समूह वाचक संज्ञा शब्द है।

(11) आज भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन रहा हैं।

निम्नलिखित वाक्य में “टीम” शब्द से भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के समूह का बोध उत्पन्न हो रहा है, इसलिए टीम समूहवाचक संज्ञा है।

(12) पुस्तकालय में बहुत अच्छी-अच्छी पढ़ने योग्य पुस्तक है रखी गई हैं।

निम्नलिखित वाक्य में “पुस्तकालय” शब्द से पुस्तकों के समूह का बोध उत्पन्न हो रहा है, अतः पुस्तकालय समूहवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है।

इस प्रकार समूहवाचक संज्ञा के अनेक उदाहरण है, जिसको समझने से समूहवाचक संज्ञा को आसानी से समझा जा सकता है।

यह भी पढ़े :

What Is Ornaments | अलंकार किसे कहते हैं

What Is A Mass Noun | द्रव्यवाचक संज्ञा क्या है? इसके प्रकार और उदाहरण।

व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या है | What Is Proper Noun

What Is A Collective Noun In Hindi [Video]

FAQ – What Is A Collective Noun In Hindi

समूहवाचक संज्ञा की पहचान कैसे करें?

जब किसी भी शब्द में समूह और सम्मेलन के अलावा झुंड जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है तो वहां से समूहवाचक संज्ञा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भीड़ कौन सी संज्ञा का उदाहरण माना जाता है?

भीड़ शब्द में 1 से अधिक लोगों के होने का बोध होता है और ऐसे में भीड़ शब्द को समूहवाचक संज्ञा कहा जाता है।

समूहवाचक संज्ञा का मुख्य उदाहरण क्या है?

समूहवाचक संज्ञा का मुख्य उदाहरण समूह, झुंड, सम्मेलन, भीड़ इत्यादि है।

निष्कर्ष

हिंदी व्याकरण के महत्वपूर्ण शाखा संज्ञा होती है संख्या के बारे में हर विद्यार्थी जानकारी लेने की कोशिश करता है आज के आर्टिकल में हमने आपको समूहवाचक संज्ञा के बारे में डिटेल में जानकारी दी है। आशा करते हैं, हमारा यह आर्टिकल आपके जीवन में कहीं ना कहीं अहम भूमिका के रूप में उभर कर आएगा।

हमने बहुत ही सरल और सहज लेखनी से आपको समूहवाचक संज्ञा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने की कोशिश की है। तथा अन्य बिंदुओं पर हमारे और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे।
अगर आप भी हमारे लिए ब्लॉग या आर्टिकल लिखना चाहते हैं या इस आर्टिकल से संबंधित और भी कोई जानकारी आपके पास हो तो हमारे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके अपनी जानकारी आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

Share on:

Author: Amresh Mishra

I am Amresh Mishra, owner of My Technical Hindi Website. I am a B.Sc graduate degree holder and 21yrs old young entrepreneur from the City of Patna. By profession, I'm a web designer, computer teacher, google webmaster and SEO optimizer. I have deep knowledge of Google AdSense and I am interested in Blogging.

Leave a Comment