X

MBBS Full Form क्या है? | What is MBBS Full Form in Hindi [2021]

Author: Amresh Mishra | 1 वर्ष पहले

MBBS Full Form kya hai : क्या आप जानना चाहते हैं कि MBBS का फुल फॉर्म क्या है? आज इस पोस्ट में मैं MBBS ka Full Form तथा यह भी बताऊंगा कि MBBS क्या होता है और इसके लिए क्या योग्यता होना चाहिए। जैसा की आपको पता होगा कि “MBBS” एक Medical से जुड़ा एक Degree है, इसलिए हम आपको यह भी बताएंगे की एमबीबीएस का Medical line में क्या महत्व है?

अगर आप एक डॉक्टर बनना चाहता है और देश की सेवा करना चाहते है तो आपने MBBS का नाम जरूर सुना होगा। अक्सर जब मेडिकल प्रैक्टिस की बात आती है, तो यह हर किसी की जुबान पर होता है लेकिन हर कोई नहीं जानता कि MBBS का Full Form क्या है और इसके लिए क्या योग्यता होना चाहिए? इसीलिए आज का यह पोस्ट आपके लिए काफी Helpful होने वाला है। नीचे हम आपको MBBS का पूरा नाम के बारे में बताएंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं कि MBBS ka Full Form kya hai?

MBBS Full Form क्या है
MBBS Full Form

MBBS ka Full Form kya hai | MBBS का फुल फॉर्म क्या है? | MBBS Full Form in Hindi

MBBS Ka Full Form: “Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery.”

MBBS का Full FormBachelor of Medicine and Bachelor of Surgery” होता है। इसे हिंदी में “आयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक” कहा जाता है। Latin भाषा में इसे Medicinae Baccalaureus, Baccalaureus Chirurgiae कहा जाता है।

MBBS क्या है? (What is MBBS in Hindi)

MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) एक Undergraduate Course है जिसे पूरा करने के बाद डॉक्टर बन सकते हैं। MBBS Course की कुल अवधि 5 वर्ष 6 महीने होते हैं जिसमें से एक साल हॉस्पिटल या क्लीनिक में ट्रेनिंग दिया जाता है। यदि कोई पढाई के दौरान सेमेस्टर में वापस आ जाता है, तो उसे उस वर्ष फिर से अध्ययन करना होगा।

जो लोग इस कोर्स को पूरा करते हैं, चाहे वे अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं, सरकारी अस्पताल में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं या निजी अस्पताल में अभ्यास करके अपना अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

MBBS करने के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria for MBBS in Hindi)

एमबीबीएस में करियर बनाने के लिए निम्नलिखित स्किल्स होना आवश्यक है:

  • MBBS करने वालों को एक Team के साथ काम करने की क्षमता होनी चाहिए।
  • दूसरे व्यक्तियों की मदद की भावना होनी चाहिए।
  • MBBS की ट्रेनिंग के लिए अच्छी Stamina होना चाहिए ताकि बिना डरे अपना काम कर सकें।
  • व्यक्ति के अंदर थोड़ी Attitude होनी चाहिए जिससे वह विपरीत परिस्थितियों को संभाल सके।
  • व्यक्ति के अंदर अपने ज्ञान को बढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।
  • व्यक्ति को दिमागी रूप से स्वस्थ होना चाहिए।

MBBS के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए? (Qualification for MBBS in Hindi)

  • MBBS की पढ़ाई  करने के लिए आपको 10+2 में Science लेना जरूरी है। इसके साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और  बायोलॉजी  विषय भी होना अनिवार्य है। 
  • MBBS के लिए किसी अच्छे  कॉलेज  में एडमिशन लेने के लिए 12वीं में कम से कम 60 Percent Marks होना चाहिए। SC/ST/OBC विद्यार्थी 40% मार्क्स पर भी Admission ले सकते हैं।
  • MBBS के लिए NEET Entrance Exam को Qualify करना पड़ता है। इसके बाद ही विद्यार्थी College में Admission ले सकते हैं।
  • Entrance Exam क्वालीफाई करने के लिए मुख्य विषय इंग्लिश है, अतः विद्यार्थी को अंग्रेजी की जानकारी होनी चाहिए।
  • MBBS के लिए एक अच्छा कॉलेज पाने के लिए NEET Entrance Exam में अच्छा रैंक प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है। 
  • MBBS कोर्स को करने के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष से अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • MBBS Course के लिए एक बार जब आप प्रवेश परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर लेते हैं, तो आपके रैंक के अनुसार, कॉलेज को चुनने के लिए दिया जाता है। NEET परीक्षा पास करने के बाद सब कुछ रैंक पर निर्भर करता है, यानी आपको कौन सा कॉलेज मिलेगा।

MBBS करने के लिए भारत में सबसे अच्छे College (Top Colleges for MBBS Admission)

यहां भारत में MBBS डिग्री दिलाने वाले सबसे अच्छे कॉलेजों के नाम दिए गए हैं।

  1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली
  2. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
  3. Armed Force मेडिकल कॉलेज (AFMC), Pune
  4. लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LAMC), दिल्ली
  5. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), दिल्ली
  6. ग्रांट मेडिकल कॉलेज, मुंबई
  7. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल
  8. बैंगलोर मेडिकल कॉलेज (BMC), बैंगलोर
  9. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), लुधियाना

MBBS Doctors की Salary कितनी होती है? (Salary of MBBS Doctors in Hindi)

MBBS की Degree पूरी करने के बाद हर छात्र जानना चाहता है कि MBBS की Salary कितनी है अथवा वह कितना कमाएगा। MBBS करने के बाद व्यक्ति का Salary इस बात पर निर्भर करता है कि उसके पास कितना Knowledge और Experience है। यदि आप MBBS करके किसी सरकारी अस्पताल में काम करते हैं तो आपका प्रारंभिक वेतन 35,000 रुपए तथा इससे अधिक हो सकता है। इस क्षेत्र में अनुभव और अच्छा काम करने के बाद, उम्मीदवार को प्रति वर्ष 8 से 10 लाख के रूप में सैलरी मिल सकता है।

MBBS करने के बाद करियर विकल्प

डॉक्टर के रूप में MBBS डिग्री हासिल करने के बाद छात्रों के लिए नौकरी और करियर के अच्छे अवसर हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट है। देश में ऐसा कोई नहीं जिसके पास एमबीबीएस की डिग्री हो और उसके पास नौकरी न हो।

एमबीबीएस की डिग्री सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, छात्रों के लिए दो विकल्प होते हैं: या तो अपना Business शुरू करें या डॉक्टरी के क्षेत्र में नौकरी के लिए जाएं। छात्र डॉक्टर के रूप में सरकारी नौकरी के लिए भी जा सकते हैं या एक private hospital में शामिल हो सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में भविष्य की अच्छी संभावनाएं हैं।

MBBS करने के बाद व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, नर्सिंग होम, स्वास्थ्य निगम, स्वास्थ्य मंत्रालय, मेडिकल हेल्थ सोसाइटी, बैक ऑफिस मेडिकल कंसल्टेंसी और फार्मास्युटिकल उद्योग द्वारा काम पर रखा जा सकता है। व्यक्ति खुद अपना एक हॉस्पिटल खोलकर डॉक्टर के रूप में भी काम कर सकता है, दवाएं लिख सकता है और बीमारी का इलाज कर सकता है।

“MBBS” Full Form in Different Languages

MBBS Full Form in EnglishBachelor of Medicine and Bachelor of Surgery (MBBS)
MBBS Full Form in Hindiआयुर्विज्ञान तथा शल्य-चिकित्सा स्नातक
MBBS Full Form in LatinMedicinae Baccalaureus, Baccalaureus Chirurgiae
MBBS Full Form in FrenchBaccalauréat en médecine et baccalauréat en chirurgie
MBBS Full Form in SpanishLicenciado en Medicina y Licenciado en Cirugía
MBBS Full Form in IndonesiaSarjana kedokteran dan sarjana bedah
MBBS Full Form in GermanBachelor of Medicine und Bachelor of Chirurgie
MBBS Full Form in ItalianLaurea in medicina e laurea in chirurgia
MBBS Full Form in different languages

एमबीबीएस का फुल फॉर्म [VIDEO]

MBBS Full Form से जुड़े अन्य सवाल

ये भी पढ़ें:

MBBS Full Form in Hindi

आज इस पोस्ट में मैंने बताया की MBBS का Full FormBachelor of Medicine and Bachelor of Surgery” होता है. साथ ही हमने यह भी बताया कि एमबीबीएस कोर्स करने के लिए सबसे अच्छे कॉलेज कौन कौन हैं और इसके लिए पात्रता मानदंड क्या है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रदान की गई जानकारी आपको उपयोगी लगी होगी। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव देना न भूलें.

Share on:

Author: Amresh Mishra

I am Amresh Mishra, owner of My Technical Hindi Website. I am a B.Sc graduate degree holder and 21yrs old young entrepreneur from the City of Patna. By profession, I'm a web designer, computer teacher, google webmaster and SEO optimizer. I have deep knowledge of Google AdSense and I am interested in Blogging.

Leave a Comment