X

What Is A Common Noun | जातिवाचक संज्ञा क्या है? परिभाषा एवं उदाहरण।

Author: Amresh Mishra | 1 वर्ष पहले

What Is A Common Noun : हिंदी व्याकरण में संज्ञा के बारे में जानकारी लेना काफी महत्वपूर्ण भी माना जाता है और हर विद्यार्थी के लिए सज्ञा के बारे में जानकारी लेना जरूरी भी है। पिछले कई आर्टिकल के माध्यम से हम हिंदी व्याकरण के बारे में जान रहे हैं। फिलहाल हम संज्ञा शब्दों के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत हर एक आर्टिकल के माध्यम से एक प्रकार के संज्ञा शब्द को परिभाषित कर समझाया जा रहा है।

हिंदी व्याकरण में सभी प्रकार की संज्ञा शब्दों में अपनी एक खासियत होती है और उन सभी संज्ञा के प्रकारों की व्याकरण के आधार पर अपनी अहम भूमिका होती है तथा किसके द्वारा भाषा को समझने अथवा अपने विचारों का आदान प्रदान करने में एक सुलभ सहायता मिलती है।
तो सबसे पहले हम जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा को अच्छे तरीके से समझ लेते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको जातिवाचक संज्ञा क्या होती है, What Is A Common Noun, और जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा व उदाहरण के बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

What Is A Common Noun
What Is A Common Noun

What Is A Common Noun, जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा | Definition Of Common Noun

What Is A Common Noun : जिस संज्ञा शब्दों से हमें किसी जाति वर्ग के संपूर्ण प्राणियों, वस्तुओं, स्थानों आदि का ज्ञान होता हो, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जिस प्रकार से गाय, आदमी, पुस्तक, नदी आदि सब अपनी पूरी जाति का ज्ञान कराते हैं, इसलिए ये संज्ञा शब्द जातिवाचक संज्ञा कहलाते हैं। सदैव जातिवाचक संज्ञा शब्दों में वस्तुओं, पशु, पक्षियों, फल-फूल, धातुओं, व्यवसाय संबंधी व्यक्तियों, नगर, शहर, गांव, परिवार भीड़, जैसे समूहवाची शब्दों के नाम भी आते हैं।

जैसे गाड़ी, टीवी, मकान ये वस्तु का नाम हो गया, गांव, स्कूल यह एक स्थान का नाम हो गया और आदमी, जानवर यह प्राणियों की सूची के अंतर्गत शामिल हो गए।

अब हम बता रहे हैं कि जिस संज्ञा शब्द से उसकी संपूर्ण जाति का हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
जैसे- मनुष्य, पशु, पक्षी, लड़का, कुत्ता, गाय, घोड़ा, बकरी, गांव, नदी, नगर, पर्वत, नारी आदि। इन शब्दों के माध्यम से हमें केवल संज्ञा शब्दों की जाति का ही बोध हो पाता है। जिनको हम उदाहरण के साथ आगे के आर्टिकल में समझेंगे।

जातिवाचक संज्ञा के भेद | Common Noun Distinction

What Is A Common Noun : जातिवाचक संज्ञा को अलग-अलग कैटेगरी के आधार पर दो भागों में विभाजित किया गया है जातिवाचक संज्ञा के प्रकार नीचे कुछ इस प्रकार से दिए गए हैंः

  • द्रव्यवाचक संज्ञा
  • समूहवाचक संज्ञा

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण | Examples Of Common Nouns

What Is A Common Noun: गाय-गाय बोलने से पहाड़ी, हरियाणवी, काली, सफेद, देसी, विदेशी, आदि सभी गायों का ज्ञान होता है, इस प्रकार गाय जातिवाचक संज्ञा शब्द हुआ। क्योंकि गाय जानवरों की एक जाति हुई है। जिसके माध्यम से हमें गायों की अन्य प्रकार की प्रजातियों का पता चलता है कि गाय किस नस्ल से संबंध रखती है।

लड़का- लड़का बोलने से सभी तरह के सभी जगह के लड़कों का ज्ञान होता है, जैसे- आयुष, सक्षम, खुशवीर, देवआदित्य, प्रद्युमन, प्रवीण, जोगेंद्र, योग्यवर्धन, हर्षवर्धन, ज्योतिरादित्य आदि यह सब जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं, क्योंकि मनुष्य जाति में लड़का एक खास अवस्था वाली जाति हुई।

नदी- नदी शब्द का प्रयोग करने पर हमें विश्व की सभी नदियों का बोध होता है यह शब्द में किसी विशेष नदी जैसे गंगा का बोध न करा कर सभी नदियों का बोध करा रहा है, इसके अंतर्गत सभी नदियां आती है, जैसे- गंगा, जमुना, सरस्वती, गोदावरी, कावेरी, सरयु, कोसी से लेकर अमेजन नदी आती है। अतः नदी जातिवाचक संज्ञा शब्द हुआ क्योंकि नदी जल स्रोतों की एक जाति है, जिसके आधार पर हमें एक अलग विषय पर संबोधन करने की क्षमता मिलती है नदी के जैसे ही अन्य प्रकार के बहुत सारे उदाहरण आपको दिए जा सकते हैं।

पहाड़- यह शब्द किसी एक विशेष पहाड़ का बोध ना करा कर दुनिया के सभी पहाड़ों का बोध करा रहा है, अतः पहाड़ एक जातिवाचक संज्ञा शब्द है। इनके अलावा हम हमारे आसपास के किसी भी पहाड़ को इंगित करके उसके बारे में सरलता पूर्वक बातचीत कर सकते हैं।

शहर- यह एक स्थान सूचक जातिवाचक संज्ञा है, इसके अंतर्गत तमाम शहर आएंगे जैसे- दिल्ली, कोलकाता, जोधपुर, जयपुर, चेन्नई, मुंबई, उदयपुर, बेंगलुरु, वाराणसी, पटना, कानपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, नागपुर, सूरत, पाली आदी। शहर शब्द आते ही हम किसी एक विशेष प्रकार के शहर की बात नहीं कर रहे होते हैं व्याकरण के मुताबिक वह कोई भी शहर हो सकता है समझने के लिए हम जिस शहर के लिए बात कर रहे हैं उस शहर का नाम लेकर भी बात शुरू की जा सकती है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में सैकड़ों हजारों ऐसे और उदाहरण मिल जाएंगे जो जातिवाचक संज्ञा शब्दों को इंगित करते हैं तथा उनसे संबंधित मनुष्य अपने भावों विचारों को एक दूसरे के समक्ष पेश कर सकते हैं।

जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण | Other examples of common nouns

What Is A Common Noun : जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण भी देख लेते हैं।
उदाहरण के लिए जैसे –

  • विद्यालय में बच्चे पढ़ते हैं।
  • बच्चे खिलौनों से खेल रहे हैं।
  • पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं।
  • सड़क पर गाड़ियां चलती है।
  • कुत्ता एक वफादार जानवर होता है।
  • आसमान में हवाई जहाज उड़ रहे हैं।
  • नदी में लोग तैरना सीख रहें हैं।
  • मन्दिर में भक्तगण आ रहे हैं।
  • महिलाएं बहुत खरीदारी करती है।
  • आजकल शहरे बहुत प्रदूषित हो चुकी है।
  • किसान देश की आर्थिकव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • गांव में फैसले पंचायत करती है।
  • मेरे गांव में 206 ब्लॉक हैं।
  • भारत में बहुत सारे जिले हैं।
  • सड़क को पार करते वक्त सावधानी रखनी चाहिए।
  • नदियों को पार करने के लिए उस पर पूल बनाए जाते हैं।
  • आजकल हम सारे काम मशीनों से करते हैं।
  • तुम्हें जो भी खरीदना है उसके लिए तुम्हें दुकान जाना होगा।
  • वहां पर बैठने के लिए बहुत सारे कुर्सियां थी।
  • तुम कभी हवाई जहाज में बैठे हो?
  • समुद्रों में पनडुब्बी रहती है।
  • गंगा नदी को तुम नाव से पार कर सकते हो।
  • आजकल कॉलेजों में डिजिटल तरीके से पढ़ाई होता है।
  • क्या तुम्हारे बच्चे स्कूल जाते हैं?
  • ट्रेन स्टेशन पर रूकती है।
  • बच्चों को खेल पसंद होते हैं।
  • मिस्त्री घर बना सकता है।
  • तुम्हारा भाई क्लर्क के पद पर काम करता है।
  • टंकी से पानी नल से आती है।
  • इस बीमारी का इलाज करवाने के लिए तुम्हें डॉक्टर के पास जाना होगा।
  • वैज्ञानिक हर दिन नई नई चीजें खोज रहे हैं।
  • बल्ब के कारण पूरा घर प्रकाशित हो जाता है।
  • राजा महाराजा महलों में रहते हैं।
  • कल शाम हम होटल में ठहरेंगे।
  • भारत की रक्षा सेना करती है।
  • भारत राज्य से मिलकर बना है।

यह भी पढ़े :

  1. Bhavvachak Sangya Kya Hai | भाववाचक संज्ञा क्या है? प्रकार और उदाहरण
  2. What Is Verb in Hindi | क्रिया क्या है?
  3. Slogan In Hindi | 71 Best Slogan On India In Hindi 2022-भारत देश पर नारे 

What Is A Common Noun In Hindi [Video]

FAQ

जातिवाचक संज्ञा को कैसे पहचाना जाता है?

संज्ञा के कई भेद होते हैं लेकिन जब बात आती है जातिवाचक संज्ञा को कैसे पहचाना जाए तो जातिवाचक संज्ञा को पहचानने के लिए एकवचन से बहुवचन और बहुवचन से एक वचन में परिवर्तित होने वाले शब्दों के आधार पर पहचाना जा सकता है। जिन शब्दों में एकवचन से बहुवचन और बहुवचन से एक वचन में परिवर्तन होता है तो वह शब्द जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है।

जातिवाचक संज्ञा के कुछ मुख्य उदाहरण कौन-कौन से हैं?

जातिवाचक संज्ञा के 1 शब्द वाले उदाहरण ट्यूबवेल, नल, मिस्त्री, खेल, सेना, कॉलोनी, तालाब, डॉक्टर, मास्टर, स्टूडेंट, खिलाड़ी, किसान इत्यादि है।

जातिवाचक संज्ञा कितने प्रकार की होती है?

जातिवाचक संज्ञा के मुख्य रूप से दो भेद होते हैं जातिवाचक संज्ञा को द्रव्यमान संख्या और समूहवाचक संज्ञा में विभाजित किया गया है।

निष्कर्ष

हिंदी व्याकरण पढना यह आर्टिकल आपके निजी जीवन में कहीं ना कहीं काम जरूर आएगा। हिंदी व्याकरण हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण विषय माना जाता है और हिंदी व्याकरण में मुख्य तौर पर संजय को मुख्य शाखा माना जाता है। आज के आर्टिकल में हमने आपको जातिवाचक संज्ञा क्या है, What Is A Common Noun और जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण के बारे में डिटेल में जानकारी देने का प्रयास किया है।

इसी तरह अन्य बिंदुओं पर हमारे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे, हम पूरी कोशिश करते हैं कि आपको हर बिंदु पर बहुत सरल भाषा में समझाया जाए। ऊपर दिए गए इस आर्टिकल संबंधित आपके कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

Share on:

Author: Amresh Mishra

I am Amresh Mishra, owner of My Technical Hindi Website. I am a B.Sc graduate degree holder and 21yrs old young entrepreneur from the City of Patna. By profession, I'm a web designer, computer teacher, google webmaster and SEO optimizer. I have deep knowledge of Google AdSense and I am interested in Blogging.

Leave a Comment