X

MS Paint क्या है? What is Microsoft Paint? MS Paint के उपयोग Kaise kare?

Author: Amresh Mishra | 11 महीना पहले

MS Paint खासकर बच्चों का Favourite Program होता है। किसी भी Computer Institute में सबसे पहले Ms Paint ही सीखाया जाता है ताकि इससे Mouse पर Command प्राप्त कराई जा सके। लेकिन Ms Paint Program न सिर्फ़ बच्चों के मनोरंजन और Painting करने के लिए है, बल्कि यह एक Basic Graphic या Drawing Editor है, जिसका उपयोग आप Image, Drawing को Edit करने में कर सकते हैं। Ms Paint के अंदर आपको बहुत से Tools मिलते हैं जिसके मदद से आप एक नया Drawing बना सकते हैं या Image को Edit कर सकते हैं।

आज इस पोस्ट में हम Ms Paint के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। यहां आप जानेंगे Ms Paint क्या है (What is Ms Paint in Hindi), Ms Paint Definition, Ms Paint tools, Ms Paint Shortcut आदि। तो चलिए शुरू करते हैं।

MS Paint क्या है? (What is Ms Paint in Hindi)

Ms Paint एक Basic Graphic/Painting Editor Program है जो कि Microsoft Windows के साथ Included होता है। यह Program Accessories Menu में होता है जिसे आप Start Button पर Click करके भी Search कर सकते हैं। यह इतना साधारण Program है कि इसका उपयोग First Standard का बच्चा भी कर सकता है। इस Program में BMP, JPEG, Gif, PNG Format की Media को Open किया जा सकता है और उसे Edit भी किया जा सकता है। Edit करने के बाद आप Image को अपने अनुसार इन Format में से किसी भी Format में Save कर सकते हैं। इस Program में दो Mode होते हैं, एक है Color Mode और दूसरा है Black and White Mode. इसमें Grayscale Mode नहीं दिया जाता है।

Ms Paint Program में या तो आप एक नया Drawing बना सकते हैं या किसी Image को Open करके Edit कर सकते हैं। यहां आपको Drawing और Editing के लिए बहुत से Basic Tools जैसे Pencil, Eraser, Brush, Crop, Select आदि प्रदान किए जाते हैं। आप यहां Image या Drawing में Text भी Add कर सकते हैं और उसका Font Style तथा Color भी Change कर सकते हैं। आप इन सारे Tools को Ms Paint खोलने के बाद देख सकते हैं। यदि आप नहीं जानते हैं कि Ms Paint कैसे Open करें तो नीचे दिए गए Steps Follow करें।

Ms Paint कैसे Open करें?

Ms Paint Program open करने के कई तरीक़े हैं। तो चलिए एक एक करके पता करते हैं।

#Method 1
  • Windows key प्रेस करें।
  • Search Box में Paint टाइप करें।
  • Search Results list में Paint Program पर Click करें।
#Method 2
  • कम्प्यूटर के नीचे Left corner पर दिख रहे Start Button पर क्लिक करें।
  • All Program पर क्लिक करे।
  • Accessories पर Click करें।
  • Paint पर Click करें।
#Method 3
  • Windows + R Button एक साथ Press करके Run Command Open करें।
  • Mspaint टाइप करें और Enter करें।

अब आपने जान लिया कि Ms Paint कैसे Open करें। तो चलिए आप Ms Paint Window के प्रत्येक Parts के बारे में जानते हैं।

ये पोस्ट भी पढ़ें: DTP क्या होता है? DTP Full Form | DTP Operator के क्या कार्य हैं?

MS Paint Window Components Name in Hindi

MS Paint Window Components Name

1.Title Bar

यह Ms Paint Window का सबसे ऊपर का भाग होता है। यहां आपके File का Name दिखाया जाता है। मान लीजिए आप एक नया Drawing बना रहे हैं और आपने उसे किसी नाम से Save नहीं किया है तो जब तक किसी फाइल को Save नहीं किया जाय Title Bar पर Untitled लिखा होता है। ठीक उसी तरह यदि आप यहां पहले से Save किए गए Picture को Edit करते हैं तो यहां उस File का नाम लिखा जायेगा।

Title Bar के Right Corner पर Window Control होता है जिसमें तीन Button होते हैं, Minimize, Restore Down तथा Close. Minimize button का उपयोग Program Window को Hide करने के लिए किया जाता है. दूसरा है Restore Down, जिसका प्रयोग Window के Size को बड़ा या छोटा करने के लिए किया जाता है.

2. Quick Access Toolbar

Quick Access Toolbar, Title Bar के Left Side में होता है. यहाँ कुछ Tools होते हैं जो काम को आसान बनाते हैं. इस Toolbar का उपयोग Shortcut Key के जैसा होता है. Quick Access Toolbar में अन्य Commands को Add भी किया जा सकता है और हटाया भी जा सकता है. इसमें महत्वपूर्ण Tools होते हैं Undo, Redo, Save, Print आदि.

3. MS Paint Button

Quick Access Toolbar के ठीक नीचे Paint Button होता है। इस Button पर Click करने पर एक Standard Menu खुलता है। इसमें File से जुड़े कई Options जैसे New, Open, Save, Save As, Print, Properties, Close आदि शामिल होते हैं। इस Tools की मदद से आप Image Files से जुडे कुछ विशेष काम जैसे उसे Save करना प्रिंट करना आदि कर सकते हैं।

4. Ribbon

Ribbon Title Bar के नीचे होता है। यह एक पट्टी है जिसमें Paint Program में Drawing और काम करने के लिए दिए गए Tools होते है। इसमें मौजुद Tools, Tabs के अनुसार बदलते हैं। Paint Program में दो Tabs होते हैं, Home तथा view. Home Primary Tab होता। Ribbon Paint Program का बहुत ही मह्त्वपूर्ण हिस्सा है।

5. Drawing Area

Ms Paint में Drawing Area वह क्षेत्र होता है जहां आप Drawing करते हैं। इसे Canvas भी कहा जाता है। यह Paint Window का मध्य भाग होता है ।

6. Scroll bar

एक Paint Window में दो Scroll Bar होते हैं। एक Horizontal और एक Vertical. यह Drawing Area के Down Side तथा Right Side में होता है। यह Page को ऊपर से नीचे या बाएं से दाएं Scroll करने में काम आता है।

7. Status bar

Status Bar एक Horizontal Bar होता है जो Paint Drawing Area के नीचे होता है। इसमें Page से जुडे Status दिखाए जाते हैं। इसके दाहिनी ओर Zooming Scale होता है जिससे Page को Zoom in तथा Zoom Out किया जाता है। Zoom in का प्रयोग छोटी चीज को बड़ी करके देखने के लिए किया जाता है जबकि Zoom Out ko बड़ी से छोटी करके देखने के लिए किया जाता है।

ये पोस्ट भी पढ़ें: MS Excel kya hai (What is MS Excel in Hindi)

MS Paint के उपयोग

Ms Paint एक Basic Graphic Editor है जिसका उपयोग कई कार्यों के लिए किया जाता है। यहां हम कुछ विशेष कार्य के बारे में बताएंगे जहां Ms Paint का उपयोग किया जाता है।

Image Resizing के लिए

Image Resizing Paint का एक बहुत ही बेहतरीन Features है जिसका प्रयोग कई कार्यों के लिए होता है। मान लीजिए आप कोई ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं, वहां आपको कोई Document Upload करना है जिसका Maximum Size 50 Kb है। यदि आपका Original Document 100 Kb का है तो आप इसका Size 50% करके इसे 50Kb का बना सकते हैं।

Image को Rotate करने के लिए

कई बार आप अपने Phone में कोइ Picture click करते हैं तो वह Rotate हो जाता है। आप उस Picture को Ms Paint के माध्यम से आसानी से Rotate कर सकते हैं। साथ ही आप Image को किसी Angle पर Horizontally या Vertically Skew भी कर सकते हैं।

नए Users को Mouse पर Command दिलाने के लिए

जैसा कि मैं पहले भी बता चुका हूं, Paint Program का उपयोग करना बहुत ही आसान है। यह शुरुआती लोगों के लिए सबसे अच्छा Program है। जो लोग कंप्यूटर और Mouse का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं, Paint Program का उपयोग करते करते वे Mouse पर अच्छी Command पा सकते हैं।

खासकर छोट बच्चों के लिए को कम्प्यूटर सीखाने के लिए और Mouse से परिचित कराने के लिए Paint Program सबसे अच्छा तरीका है।

Image पर Text Add करने के लिए

Ms Paint की एक बहुत ही अच्छी विशेषता है कि आप इसमें Image को Insert करके Edit कर सकते हैं और उसपर Text भी Add कर सकते हैं। न सिर्फ़ इमेज बल्कि आप एक नई Drawing बनाकर भी उसपर Text Add कर सकते हैं। साथ ही साथ उस Text का Font Size तथा Color भी Change किया जा सकता है।

बच्चों को Painting सीखाने के लिए

यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं और आप उन्हें Painting सिखाना चाहते हैं, तो Ms Paint बहुत ही अच्छा विकल्प है। आप अपने बच्चों को Basic जानकारी प्रदान करके Painting करने के लिए सिखा सकते हैं। इसके लिए Paint Program में Pencil, Eraser, Brush, Color सब कुछ है आपको Market से खरीदने की आवश्यकता नहीं है।

ये पोस्ट भी पढ़ें: Operating System Kya Hai- What is Operating System in Hindi?

Conclusion 

आपने इस पोस्ट में सीखा कि Ms Paint क्या है और इसके महत्वपूर्ण भाग कौन कौन से हैं। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे सोशल मीडिया पर अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको Ms Paint के उपयोग करने में कोई परेशानी हो तो हमें कमेंट करके बताए। हम आपके सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने का प्रयास करेगें।

Share on:

Author: Amresh Mishra

I am Amresh Mishra, owner of My Technical Hindi Website. I am a B.Sc graduate degree holder and 21yrs old young entrepreneur from the City of Patna. By profession, I'm a web designer, computer teacher, google webmaster and SEO optimizer. I have deep knowledge of Google AdSense and I am interested in Blogging.

Leave a Comment