What is at the rate Symbol “@” in Hindi: यदि आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आप निश्चित रूप से Google Services का इस्तेमाल कर रहे होंगे। Google के किसी भी Services के लिए आपके पास Google Account यानी एक Email Address की आवश्यकता होती है। जब आप एक Email Address को देखेंगे तो आप यह देखेंगे की यह एक Symbol (@) द्वारा दो भागों में बटा हुआ है। क्या आप जानते हैं की इस @ Symbol को क्या कहा जाता है? कई लोगों से आप सुनेंगे की इसे [at] कहा जाता है। लेकिन फिर आप सोचेंगे की (at) का फुल फॉर्म क्या होता है।
ये भी पढ़ें:
- FM WhatsApp Download Kaise Kare | FM व्हाट्सप्प डाउनलोड कैसे करें?
- Podcast Kya Hai | Podcast Sai Paise Kaise Kamaye in Hindi 2020
- फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड (Friday, 24th March 2023) | Free Fire Max Redeem Code Today
- कल का आईपीएल मैच कौन जीता? | Kal Ka IPL Match Kon Jeeta
- व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या है | What Is Proper Noun
आज इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं की at the rate Symbol क्या है और इसका उपयोग क्यों किया जाता है। इस पोस्ट के माध्यम से आप जानेंगे की इस “@” at Symbol का प्रयोग ईमेल या सोशल मीडिया साइटों पर क्यों किया जा रहा है।
At “@” चिन्ह या at Symbol क्या है? | At the Rate Symbol in Hindi
वास्तव में At Symbol “@” का फुल फॉर्म “At the Rate” होता है। इसका प्रयोग Mathematics में दर (Rate) का निर्धारण करने के लिए, Email में Service Provider के नाम दर्शाने के लिए तथा Social Media पर Username को दर्शाने के लिए किया जाता है। मान लीजिए आपके पास एक Gmail ID है तो इसके दो भाग होंगे, पहला भाग जो की “@” के पहले आता है वो आपके द्वारा चुना गया Username होगा तथा “@” के बाद का भाग यानि “gmail.com” दूसरा भाग होगा। ईमेल के दूसरे भाग से हम पता कर सकते हैं की वह ईमेल के सर्विस प्रोवाइडर कौन हैं। यहां पर Gmail.com का मतलब है की यह एक गूगल अकाउंट का ईमेल है।
- BGMI Redeem Code Today (Friday, 24th March 2023) 100% Working | Battle Ground Mobile India Redeem Code – बीजीएमआई रिडीम कोड टुडे
- Dream11 se Paise Kaise Kamaye | ड्रीम 11 क्या है, कैसे खेले और कैसे जीते पूरी जानकारी
- Fortnite Redeem Code Today Friday, 24th March 2023: यहाँ प्राप्त करें आज का फोर्टनाईट रिडीम कोड टुडे
- Free Fire ID Unban kaise kare? | How to UNBAN Free Fire ID?
- Free Fire Max Redeem Code Today (Friday, 24th March 2023): आज का फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड, जानें कैसे करें रीडीम?
अगर Mathematics की बात की जाय तो यह किसी प्रकार की दर को निर्धारण करने के लिए किया जाता है। जैसे GST@18% का अर्थ है किसी वस्तु पर लगने वाला कर (Tax) 18% है। दूसरी ओर आप इसका इस्तेमाल कीमत (Rate) के लिए भी कर सकते है, जैसे 7 Items@ 5 Rupees Per item.
अगर Social Media की बात की जाय तो अधिकतर Social Media Websites जैसे Twitter, LinkedIn आदि पर “@” Symbol का प्रयोग Username दर्शाने के लिए किया जाता है। यदि आप इस वेबसाईट के Contact Email को देखेंगे तो यह Contact@mytechnicalhindi.com है, जिससे यह पता चलता है कि यह Mytechnicalhindi.com का ईमेल है।
- Cryptocurrency kya hai: Cryptocurrency क्या है और यह कैसे काम करता है?
- NEFT, RTGS, IMPS क्या है और इनके बीच क्या अंतर है?
- Chingari App Kya Hai | How to Use Chingari App in Hindi 2023
- Socia Media se paise kaise kamaye – सोशल मीडिया से पैसे कैसे कमायें 2022 में!
- Admob Kya Hai in Hindi | Admob Sai Paise Kaise Kamaye or Account Kaise Banaye 2022
इसके अलावा कई तरह के Programming Language जैसे CSS, C#, Java या Windows Batch files आदि में भी “@” At Symbol का प्रयोग किया जाता है।
At Symbol “@” का इतिहास
At Symbol “@” का उपयोग इटली के फ्लोरेंस शहर के एक व्यापारी द्वारा 1536 में पहली बार किया गया था, जिसने अपने पत्र में अल्कोहल की Rate को इंगित करने के लिए इसका इस्तेमाल किया था। यह “At the Rate of Symbol” अलग-अलग देशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। जब चीन की बात आती है, ताइवान की चीनी भाषा में, इसे Small Mouse कहा जाता है। इस सिंबल को यूरोप में Curved A कहा जाता है। Danish भाषा में “@” को एक कीड़ा या हाथी की सूंड कहा जाता है और जर्मनी में इसे चिपके हुए बंदर (Sticking Monkey) कहा जाता है।
Windows Laptop में At Symbol “@” कैसे टाइप करें?
- Numeric Keypad का प्रयोग करते हुए, Ctrl + Alt + 2 या Alt + 64 एक साथ दबाकर “@” सिंबल को टाइप किया जा सकता है।
- US English Keyboard में Shift+2 एक साथ दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
- United Kingdom के English Keyboard में Shift + ` को एक साथ दबाने पर At Symbol को टाइप किया जा सकता है।
- Latin America के स्पेनिश keyboard में Alt Gr + Q दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
- International स्पेनिश keyboard में Alt Gr + 2 दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
- Italian keyboard में Alt Gr + Q दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
- French keyboard में Alt Gr + à दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
Mac में At the rate Symbol कैसे टाइप करें?
- English Keyboard में Shift+2 एक साथ दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
- Spanish Keyboard में Shift+2 एक साथ दबाकर “@” सिंबल टाइप किया जा सकता है।
अंतिम शब्द,
आज इस पोस्ट में आपने सीखा “@” At the Rate Symbol का मतलब क्या होता है? इसका प्रयोग कहां किया जाता है? At Symbol कैसे टाइप करें आदि। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें। यदि आप इस पोस्ट से संबंधित कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं। हम जितना जल्दी हो सके आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे।